लखनऊ : CM योगी से मिले सतपाल महाराज, कई बातों पर हुई चर्चा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके राजधानी स्थित सरकारी आवास पर उत्तराखंड सरकार के पर्यटन, सांस्कृतिक और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मुलाकात की। दोनों की इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में देश-प्रदेश से जुड़ी बातों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की गई। 

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गए था। जहाँ उत्तराखंड को बड़े विदेशी निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि यूपी और उत्तराखंड के बीच पर्यटन और दूसरी सुविधाओं को और विकसित किया जाएगा। इसको लेकर दोनों प्रदेशों के नेता लगातार आपस में चर्चा करते रहते हैं।  

ये भी पढ़ें -माघ मेला 2023-24 : साधु-संतों, संस्थाओं को भूमि आवंटन 21 दिसम्बर से प्रस्तावित - चल रहीं तैयारियां

संबंधित समाचार