167 अधिशासी अभियंताओं को मिलेगी मनचाही तैनाती:स्वतंत्र देव सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार।सिंचाई,जलसंसाधन विभाग के 167 अधिशासी अभियंताओं (सिविल) को मनचाही तैनाती दी जाएगी। निष्पक्ष पारदर्शी स्थानांतरण व्यवस्था के तहत अधिशासी अभियंताओं को ऐच्छिक विकल्प का चयन किया गया , जिसके आधार पर स्थानांतरण आदेश अलग से जारी किया जाएगा। अधिशासी अभियंताओं ने ऐच्छिक विकल्प चयन आधारित पारदर्शी प्रक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त की।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, प्रमुख सचिव अनिल गर्ग की मौजूदगी में बुधवार को डा राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन के सभाकक्ष में स्थानांतरण के पात्र अधिशासी अभियंताओं से उनकी वरीयता के आधार पर तबादले के लिए स्क्रीन पर खाली पदों का विवरण देते हुए प्रत्येक अधिशासी अभियंता से ज्येष्ठता के क्रम में बारी-बारी से रिक्त पद के सापेक्ष विकल्प लिए गए। अभियंताओं को उनकी ओर से बताये गए स्थान पर तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। जिन अभियंताओं ने पारिवारिक समस्या या गंभीर बीमारी की वजह से मुख्यालय पर रहने का आग्रह किया गया था उनको मुख्यालय पर ही रखा जाएगा।
 
 

संबंधित समाचार