शाहजहांपुर: घूरे में मिला नवजात का शव, हाथ बाहर निकला हुआ था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला बठिया में कंडे निकालने गई थी, मची अफरातफरी

जलालाबाद/शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव तिकोला दुधवारी में बुधवार की दोपहर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क किनारे घूरे में एक नवजात का शव दबा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत अवस्था में शिशु को बाहर निकाला और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव तिकोला दुधवारी निवासी रामगुनी ने गांव के किनारे सड़क कंडे की बठिया बना रखी है। सड़क के किनारे लोग घूरा भी डालते हैं। बुधवार की दोपहर 12 बजे महिला बठिया से कंडे निकालने गई। उन्होंने घूरे के ढेर में दबे नवजात बच्चे का हाथ देखा तो वह चीख पड़ी। घूरे से बाहर बच्चे का हाथ दिखने की सूचना फैली तो देखते देखते मौके पर भीड़ लग गई। जिसने भी सुना, वही आवाक रह गया। गांव वालों ने घूरे के ढेर को हटाया तो नवजात का शव था और नग्न अवस्था में पड़ा था। उसकी नाड़ कटी हुई थी।

गांव वालों ने थाने पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक हरपाल बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक को महिला रामगुनी ने बताया कि घूरे के ढेर से नवजात का हाथ दिखाई दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है किसी ने लोकलाज वश नवजात पुत्र को घूरे के ढेर में दबा दिया है। उसकी दम घुटने से मौत हो सकती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ईदगाह रोड पर गड्ढे में मिले अस्थि पंजर, इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म