लखनऊ बाराबंकी रेलखंड पर 190 ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मल्हौर से बाराबंकी रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ने के साथ 40 हजार रेल यात्रियों को जल्द ही आवागमन की बेहतर सुविधा की सौगात मिलेगी । इस रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन कार्य होने से जहां ट्रेनों की रफ्तार में तेजी आयेगी वहीं वहीं 190 ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और बेहतर होगा । इस सुविधा के शुरु होने से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी ।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी से मल्हौर के बीच नई लाइन को बिछाने की योजना के तहत बजट में संस्तुति मिली थी। अभी दोनों स्टेशनों के बीच डबल लाइन है। तीसरी लाइन बन जाने से ट्रेनों का संचालन बेहतर हो जाएगा। ट्रेनों की स्पीड बढ़ सकेगी। ट्रेनों को आउटर पर रोकने से भी राहत होगी।

 

संबंधित समाचार