विकसित भारत संकल्प यात्रा में आज 9 मंत्री जिलों में करेंगे लाभार्थियों को सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ मोदी की गारन्टी के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का सम्मान और विभिन्न योजनाओं से अब तक छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करते हुए आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर जन-जन को जोड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का संकल्प यात्रा के माध्यम से हर गांव की हर दहलीज तक पहुंच रहा है।
प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, सोमेन्द्र तोमर मेरठ, जसवन्त सैनी मुजफ्फरनगर, सतीश चन्द शर्मा बाराबंकी, प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात, मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी, नन्द गोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज, अरूण कुमार सक्सेना बुलंदशहर, संजीव गोंड सोनभद्र में यात्रा में सम्मिलित होंगे ।
 

 

संबंधित समाचार