बहराइच : ढाबा पर खड़ी कार में घुसी बाइक, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। जनपद के जरवलरोड में एकलव्य महाविद्यालय के निकट के ढाबा पर बाइक सवार दो लोग पान खाने के लिए बुधवार देर रात को गए। वहां पर पहले से खड़ी कार में बाइक सवार टकरा गए। बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में चल रहा है।

जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम बंभौरा निवासी अतुल उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र भगवत प्रसाद गुप्ता तथा आदित्य कनौजिया पुत्र लल्लू कनौजिया निवासी बम्भौरा गलामंडी बाजार बाइक से रात में घर से रवाना हुए।।रात 12.15 बजे सभी लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित ढाबे पर पान खाने के लिए गए। वहां पहले से ढाबा के पास खड़ी कार संख्या यूपी 78 ईएक्स 3980 मे पीछे से जा घुसे।  जिससे मोटरसाइकिल सवार अतुल कुमार उर्फ विक्की पुत्र भगवत प्रसाद (21) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति आदित्य कनौजिया पुत्र लल्लू कनौजिया (18) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिवार को दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों की सूचना पर जरवल रोड थाने के उपनिरक्षक आदित्य कुमार ने शव को कब्जे  में  पुलिस ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल आदित्य कनौजिया को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाकर भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। 

किरायेदार की बेटी की थी शादी
ग्राम पंचायत बंभौरा निवासी भागवत गुप्ता का इकलौता पुत्र अतुल था। जिसको भागवत गुप्ता ने गोद लिया था। मृतक अतुल के घर पर किराएदार की लड़की की शादी थी। द्वारपूजा और जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हो गया था। लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी, तब तक दुर्घटना की सूचना घर में आने पर कोहराम मच गया। आनन-फानन में लड़की की विदाई हुई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राव ने बताया कि सब कार्यक्रम निपट गया है।

ये भी पढ़ें -औरैया : स्कूली वैन से टकराया आटो, विवाह से पहले ही एक्सीडेंट में युवती की मौत

संबंधित समाचार