बरेली: आग से हाथ सेंकते समय डीजल की केन गिरने से झुलसा किसान, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। खेत से आने के बाद किसान घर में आग जलाकर अपने हाथ सेंक रहा था। इस दौरान वहां डीजल से भरी केन गिरने से किसान आग की चपेट में गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जनपद पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव बसरा के रहने वाले किशनलाल का 40 वर्षीय बेटा नंदकिशोर खेती किसानी करता था। बुधवार की शाम को खेत से आने के बाद वह घर मे आग जलाकर अपने हाथ सेंक रहा था। इस दौरान वहां रखी डीजल से भरी केन गिर गई। जिससे नंदकिशोर गम्भीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

ये भी पढे़ं- भोजीपुरा हादसा: मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से मिलेगी मदद

 

संबंधित समाचार