अयोध्या के लिए तैयार किये कई प्लान,जल्द दौड़ेगी वंदेभारत,पीएम दिखायेंगे हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। अयोध्या,बाराबंकी,लखनऊ से दिल्ली के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी व राहतभरी खबर है। अब हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन से अयोध्या से चलाने की तैयारी है। अयोध्या से लखनऊ होकर आनंद विहार तक जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरु होगा। रेलवे बोर्ड जल्द इसका समय सारणी जारी करेगा। उत्तर रेलवे को नई ट्रेन के रेक का आवंटन 16 दिसंबर तक कर दिया जाएगा।
अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि जल्द देश के अलग-अलग हिस्सों से अयोध्या के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही यह भी बताया कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले ही कई ट्रेनों के रूट में बदलाव होंगे और नई ट्रेन भी चलाई जाएंगी। ऐसा देखा जा रहा है कि राम मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद में भारी बढ़ोतरी हो रही है। इस वजह से अयोध्या को अन्य शहरों से जोड़ने पर का कार्य तेजी से चल रहा है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी हो गई है। रेलवे ने रूट का सर्वे नोटिफिकेशन भी पूरा कर लिया है। पीएम मोदी दरअसल इसी महीने अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करने अयोध्या का दौरा कर सकते हैं। इस एयरपोर्ट से 30 दिसंबर को दिल्ली से उद्घाटन फ्लाइट अयोध्या पहुंचने वाली है।
 

संबंधित समाचार