मथुराः चिकित्सक और टेक्निकल स्टाफ के खिलाफ हुई कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा में बिना किसी कारण के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर एक चिकित्सक समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले चिकित्सकों एवं टेक्निकल स्टाफ की टीम ने जिले के दस कम्यूनिटी हेल्थ सेन्टर पर छापा मारा। इस दौरान नौहझील कम्युनिटी सेन्टर के डाक्टर लूशन एवं अन्य केन्द्रों में तैनात टेक्निकल स्टाफ के तीन सदस्य गैर हाजिर मिले।

उन्होंने बताया कि उनका एक दिन का वेतन तो काट ही लिया गया है साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। सभी केन्द्रों के अधीक्षकों को बायो मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण न करने तथा साफ सफाई समुचित न होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।उन्होंने कहा कि विभाग जनता को समुचित चिकित्सा सुविधा समय से उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है इसलिए भविष्य में भी ऐसे छापे मारे जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- मथुरा: नववर्ष पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, वृन्दावन में बाहरी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

संबंधित समाचार