लखनऊ के चार रेल अधिकारी आज रेल सेवा पुरस्कार से किये जायेंगे अलंकृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। पूर्वोत्तर, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चार रेलवे अधिकारियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए आज सम्मानित किया जायेगा। आज  दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 68 वें केंद्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में  रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से अलंकृत किए जाएंगे। इन अफसरों में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीएसटीई सत्यदेव पाठक, कोचिंग डिपो ऐशबाग के टेक्नीशियन सावन कुमार भारती के अतिरिक्त आरडीएसओ के संयुक्त निदेशक अमित कुमार सिसौदिया के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को रेलमंत्री की ओर से प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।

संबंधित समाचार