फतेहपुर: अढ़ावल खदान संचालकों में हिस्सेदारी को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग से दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस फायरिंग की घटना से कर रही इनकार

बहुआ/फतेहपुर। फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के यमुना नदी के अढ़ावल खंड 11 में खदान चलाने और खंड में अधिक हिस्सेदारी को लेकर गुरुवार शाम खंड संचालको के बीच विवाद हो गया। जिसमे खंड संचालक के एक पार्टनर के गुर्गों ने कई राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दिया। फायरिंग होने से अढ़ावल खंड 11 के पार्टनर संचालकों में भगदड़ मच गई।कई राउंड गोली चलने क्षेत्र के लोगो मे सनसनी फैल गयी।

सूत्रों से जानकारी मिली की ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल के खंड संख्या 11 के संचालकों के बीच खंड शुरू होने से पहले ही अधिक हिस्सेदारी और संचालन को लेकर विवाद चल रहा था।जिससे विवाद शाम को गहरा गया और खंड संचालकों के बीच मारपीट और कई राउंड की फायरिंग  हो गयी। जिससे भगदड़ मच गई।

मामला चूंकि खनन माफियाओं से जुड़ा हुआ है इस लिए पुलिस भी फायरिंग की घटना से कन्नी काट रही है। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि खंड संचालकों के बीच विवाद की सूचना मिली है।फायरिंग की सूचना सोशल मीडिया की खबरों जानकारी हुई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी ही ‘मोदी की गारंटी’ है, बोले सीएम योगी

 

संबंधित समाचार