लखनऊ : कैंसर से लेकर जोड़ों के दर्द में राहत देने की नवीन तकनीक साझा करेंगे डॉक्टर, KGMU में होगा ये आयोजन 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित एनेस्थीसिया विभाग की पेन मेडिसन यूनिट की तरफ से राष्ट्रीय दर्द निवारक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कांफ्रेंस में 100 से अधिक डॉक्टर हिस्सा ले रहे हैं। इस कांफ्रेंस में शरीर में होने वाले दर्द के निवारण को लेकर नवीन तकनीक पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

राष्ट्रीय दर्द निवारक कॉन्फ्रेंस में कमर दर्द जोड़ों का दर्द कैंसर के दर्द नसों के दर्द से राहत तथा उनके उपचार की नई  विधियों की जानकारी भी साझा की जाएगी। इसकी जानकरी कॉन्फ्रेंस की ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉक्टर सरिता सिंह ने दी है।

एनेस्थीसिया विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ जीपी सिंह इस कांफ्रेंस के चेयरमैन और ऑर्गेनाइजिंग सिक्रेटरी डॉक्टर सरिता सिंह हैं। आज से शुरू हो रही तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय दर्द निवारक कांफ्रेंस के साथ इनवेजिव पेन इंटरवेशन से संबंधित कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।

डॉ सरिता सिंह ने बताया है कि इस कांफ्रेंस में देश-विदेश के जाने-माने विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे है तथा अपने विचार साझा कर रहे है। जिससे मरीजों के दर्द निवारण में काफी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें -राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह का बड़ा बयान, कहा - हम क्या डिप्टी सीएम भी चाहें तो डॉक्टर को नहीं दे सकते ज्यादा पैसा

संबंधित समाचार