Balrampur accident : परीक्षा देने जा रहे बच्चों की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। बलरामपुर गौरा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव से बाइक से एमएलके महाविद्यालय में परीक्षा देने आ रहे तीन बच्चों को ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना में छात्र आंचल गुप्ता 17 वर्ष, छात्र संदीप भारती 21 और बाइक चालक दीपक पासवान (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय में लाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ विश्वविद्यालय: चार दिनों से धरना और भूख हड़ताल, अब जल भी त्याग दिया छात्रों ने, नहीं जागा एलयू प्रशासन

संबंधित समाचार