महिलाओं के जागरूक होने पर ही दूर होगा सुपोषित कुपोषण : सीडीपीओ
बहराइच, अमृत विचार। चित्तौरा ब्लॉक परिसर में बाल विकास एवं डिवाइन टाइड फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुपोषण विषय पर रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
जनपद के चितौरा विकासखंड सभागार में बाल विकास एवं डिवाइन टाइट फाउंडेशन संस्था के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुपोषण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने रंगोली और चित्रकला बनाई। रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता में विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया।
अध्यक्ष पंकज कौल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए चित्रकला के द्वारा लोगों को जागरूक किया बाल विकास परियोजना अधिकारी शिव शरण सैनी ने बताया कि महिलाओं के जागरूक होने पर ही कुपोषण को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं का सुपोषित होना बहुत जरूरी है। इस दौरान वरिष्ठ मुख सेविका पल्लवी श्रीवास्तव, सरोज लता, सुशीला देवी, मधुर लता, नवप्रीत कौल, अश्वनी सत्संगी, अभिषेक यादव, जयप्रकाश शैलेंद्र राव के अलावा पिरामिल और यूनिसेफ के सदस्य शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -अमेठी : रोटावेटर से युवक की मौत पर पुलिस ने गैर इदारतन हत्या का मुकदमा किया दर्ज
