अयोध्या : परिषदीय विद्यालयों में गुरु गोविंद सिंह और चार साहिबजादों की स्मृति में होगीं प्रतियोगिताएं
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के एक निर्णय के तहत परिषदीय विद्यालयों में गुरु गोविंद सिंह और चारों साहिबजादों की स्मृति में जीवन परिचय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं होगीं। 22 दिसम्बर कौन होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ महेन्द्र देव की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
14 दिसम्बर को जारी आदेश के तहत कहा गया है कि सभी परिषदीय विद्यालयों में साहिब गुरुगोविंद सिंह महाराज और उनके के चारों साहिबजादों की स्मृति में चित्रकला, निबन्ध , भाषण एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी मुकाबलों का आयोजन आगामी 22 दिसम्बर को कराए जाने का निर्णय लिया गया है। यह आयोजन किए जाने से समाज में एक अच्छा संदेश जायेगा। बच्चों को जागरूक भी किया जा सकेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को पत्र प्राप्त हुआ है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को व्यवस्था के लिए निर्देश दे दिया गया है। जिले के समस्त 1792 परिषदीय विद्यालयों में 22 दिसम्बर को वृहद स्तर पर कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: राममंदिर ट्रस्ट ने जारी की गृह मंडप और गर्भगृह के मुख्य द्वार की पहली तस्वीर
