Punjab की महिला से Kanpur में दुष्कर्म... आरोपित ने शादी का दिया झांसा, दस लाख रुपये भी ऐंठने का आरोप
कानपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म।
पंजाब की महिला से कानपुर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने दस लाख रुपये भी ऐंठने का आरोप लगाया।
कानपुर, अमृत विचार। पंजाब में रहने वाली महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व 10 रुपये समेत जेवरात हड़पने का आरोप लगाया। शुक्रवार को पीड़िता ने एडीसीपी साउथ कार्यालय में युवक की शिकायत की। पीड़िता ने गोविंद नगर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। डीसीपी ने मामले की जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी।
फगवाड़ा, पंजाब निवासी महिला ने बताया कि नौवीं व दसवीं की पढ़ाई गोविंद नगर स्थित एक विद्यालय से की थी। बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है, जिस पर बचपन की दोस्त ने उसकी मुलाकात गोविंद नगर सात ब्लॉक निवासी युवक से कराई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर बीते तीन जून को शहर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान युवक ने अपने दोस्त के घर ले गया, जहां शराब पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान युवक ने अपने माता-पिता व साथियों के खातें में 7.50 लाख व नगर 2.50 लाख समेंत जेवर ले लिए। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर युवक व उसके साथियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
शुक्रवार को पीड़िता एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के कार्यालय पहुंची, जहां पीड़िता ने बताया कि बीते आठ दिसंबर को वह गोविंद नगर थाने में शिकायत करने गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामला काफी पुराना है, जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी गई है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: SP MLA Irfan Solanki की लोकेशन व CDR रिपोर्ट में गवाही का कोर्ट ने दिया अंतिम मौका
