ट्रेनों की जानकारी लेकर ही घर से निकलें रेल यात्री,ये ट्रेनें चल रही कैसिंल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। दोहरीकरण कार्य के चलते उत्तर रेलवे प्रशासन ने 16 दिसंबर से कई ट्रेनों को कैसिंल कर दिया है। जो ट्रेनें बदले रुट से चलेंगी उनमे लखनऊ कैफियात एक्सप्रेस बदले मार्ग से आवागमन करेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पी के सिंह ने बताया कि दोहरीकरण कार्य होने से बाराबंकी स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन आसान होगा, दूसरी ओर अयोध्या के लिए रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होगी, इसलिए ट्रेनों को निरस्त और बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में रेलयात्री ट्रेनों की जानकारी लेकर ही घर से सफर के लिए निकलें।
ये ट्रेनें रहेंगी कैसिंल,बदले रुट से चलेंगी कई ट्रेनें
- 16 दिसंबर को चलने वाली 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
17 दिसंबर को चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं, एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- ऐशबाग, बादशाहनगर नहीं आएगी, कैफियात बदले मार्ग से चलेगी
- आजमगढ़ से चलने वाली ट्रेन संख्या 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस बदले मार्ग शाहगंज-जौनपुर-सुल्तानपुर- लखनऊ-उन्नाव-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन बीच रास्ते के स्टेशनों में मालीपुर, अकबरपुर, अयोध्या, रूदौली, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग पर नहीं आएगी।
- दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस बदले मार्ग कानपुर सेंट्रल-उन्नाव-लखनऊ-सुलतानपुर-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, रूदौली, अयोध्या, अकबरपुर, मालीपुर स्टेशनों पर नहीं आएगी।

संबंधित समाचार