लखनऊ में आज रात्रि से इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन, 16 दिसंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ।  लोक निर्माण विभाग द्वारा खुर्रमनगर चौराहे से जगरानी तिराहे के मध्य प्रस्तावित पुल निर्माण के दौरान दिनांक-15 दिसंबर की रात्रि 8.00 बजे से 16 दिसंबर की रात्रि 24 बजे के मध्य यातायात बंद किया जायेगा जिसके दौरान यातायात डायवर्जन व्यवस्था में बदलाव रहेगा। 

डायवर्जन व्यवस्थाः-

1-टेढ़ीपुलिया चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात जगरानी तिराहा तक जा सकेगा किन्तु खुर्रमनगर चौराहे की तरफ नही जा सकेगा। खुर्रमनगर चौराहे की तरफ जाने वाला यातायात टेढ़ीपुलिया चौराहा से कुर्सी रोड होते हुये मामा चौराहा से चर्च रोड होते हुये रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से बांये रहीमनगर चौराहा से 35वीं पीएसी, महानगर होते हुये कुकरैल बन्धा रोड होते हुये अथवा रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से पिकनिक स्पॉट रोड होते हुये खुर्रमनगर चौराहा से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

2-जगरानी तिराहे की तरफ से आने वाला यातायात खुर्रमनगर चौराहे की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टेढ़ीपुलिया चौराहा से कुर्सी रोड होते हुये मामा चौराहा से चर्च रोड होते हुये रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से बांये रहीमनगर चौराहा से 35वीं पीएसी, महानगर होते हुये कुकरैल बन्धा रोड होते हुये अथवा रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से पिकनिक स्पॉट रोड होते हुये खुर्रमनगर चौराहा से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

3-खुर्रमनगर चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात जगरानी तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात खुर्रमनगर चौराहा से रहीमनगर रोड होते हुये रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से दाहिने मामा चौराहा, कुर्सी रोड होते हुये टेढ़ीपुलिया चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

ये भी पढ़े:- लखनऊ विश्वविद्यालय: चार दिनों से धरना और भूख हड़ताल, अब जल भी त्याग दिया छात्रों ने, नहीं जागा एलयू प्रशासन

संबंधित समाचार