जिस दिन सरकार का होगा विस्तार, राजभर बनेगा मंत्री: ओम प्रकाश
बहराइच, अमृत विचार। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को सीतापुर से बहराइच पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता की। वार्ता के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, ओमप्रकाश राजभर मंत्री बनेगा।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को श्रावस्ती दौरे पर जा रहे थे। सीतापुर होते हुए वह बहराइच के लोक निर्माण विभाग डाक बंगले में रुके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए पत्रकारों से वार्ता की। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में कोई प्रभाव नहीं डालेगा।।
2024 में पुनः भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के दावे हवाहवाई हैं। वह भाजपा के खिलाफ बयान देकर भाजपा को ही मजबूत बना रहे हैं। ऐसे में वह समर्थन करते दिख रहे हैं। एक सवाल के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार में जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा ओमप्रकाश राजभर मंत्री बनेगा।
क्योंकि एक राजभर पहले से ही प्रदेश सरकार में मंत्री है। पत्रकार वार्ता के पास ओमप्रकाश राजभर ने चित्तौरा में नव निर्मित राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का निरीक्षण किया। इसके बाद वह श्रावस्ती के लिए रवाना हो गए। श्रावस्ती में बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात की आशीर्वाद लिया। इस दौरान अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बहराइच: बालिका के पेट में घुस गई कैंची, डॉक्टरों ने आपरेशन कर निकाला
