कासगंज: पिता के अवैध संबंधों से खिन्न पुत्रों ने ही कर दी थी हत्या, आरोपियों ने कबूला जुर्म 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार : थाना ढोलना क्षेत्र में लगभग 15 दिन पूर्व युवक की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के सगे पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आरोपियों ने पूछताछ में पिता के अवैध संबंधों से खिन्न होकर हत्या करना स्वीकारा है। पुलिस ने पूछताछ के आरोपियों को न्यायलाय के समक्ष पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

बीती एक दिसंबर की सुबह थाना ढोलना को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव नगला खगार बम्बा पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। शव की पहचान ज्ञान सिंह पुत्र थान सिंह निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ के रूप में हुई। मामले में विवेचना कर रही थाना ढोलना पुलिस ने विवचेना के दौरान पाया कि ज्ञान सिंह की हत्या में उसके पुत्रों का ही हाथ है। पुलिस ने ज्ञान सिंह के पुत्र नीरज, नरेंद्र, व एक अन्य साथ अवधेश को हिरासत में लिया और उनसे ज्ञान सिंह की हत्या के बारे में पूछताछ की।

पहले तो आरोपी मना करते रहे बाद में जब पुलिस ने सख्ती की तो आरोपियों ने पिता की हत्या करना स्वीकारा। एसपी सौरभ दीक्षित ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उनके पिता ज्ञान सिंह के जनपद कासगंज के थाना सोरों की रहने वाली एक महिलासे अवैध संबंध थे और वहीं रहते थे।

 जो अपने नाम जमीन प्लाट आदि को बेच रहे थे। इसलिए उनकी हम दोनों भाइयों ने अपने साथी अवधेश के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव बबे के पास डाल दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: जमीनी विवाद में जीजा साले को चाकू घोंपकर किया घायल, आरोपी हिरासत में 

संबंधित समाचार