बाराबंकी महादेवा महोत्सव: गोंडा को हराकर टिकरा उस्मा ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। महादेवा महोत्सव में आयोजित दो दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन। खेले गए फाइनल मुकाबले में टिकरा उस्मा विजेता हुई। तथा उपविजेता राज क्लब गोण्डा की टीम रही। उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय व पुलिस क्षेत्र अधिकारी हर्षित चौहान ने दोनों टीमों को ट्राफी व ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया।

वहीं पर खेल प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले लोगो को भी सम्मानित किया गया।बालीवाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नंदन लखनऊ व  टिकरा उस्मा के मध्य हुआ।जिसमें टिकरा उस्मा की टीम ने जीत हासिल की। इस्पाईकर क्लब व राज निदूरा गोण्डा के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में गोंडा ने जीत हासिल की।

0.3

तीसरा मुकाबला जरवल तथा किंतूर के बीच खेला गया। जिसे किंतूर ने बाजी मारी। इसके बाद इरम व फौलाद गोण्डा के मध्य मुकाबला खेला गया ।जिसमे फौलाद गोण्डा ने जीत हासिल की। प्रथम सेमीफाइनल  मुकाबला टिकरा उस्मा व किंतूर के मध्य हुआ। जिसमें उस्मा टिकरा की टीम जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची।दूसरा सेमीफाइनल राज क्लब  गोण्डा व फौलाद क्लब गोण्डा के मध्य हुआ जिसमें राज क्लब मुकाबला जीत कर फाइनल में पहुंची।

राज क्लब गोण्डा व टिकरा उस्मा के बीच फाइल मुकाबला खेला गया। जिसमे टिकरा उस्मा की टीम ने फाइनल मुकाबला जीता।रियाज अहमद के संयोजन में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कमेंटेटर आलोक शुक्ला मास्टर हबीब तथा रेफरी की भूमिका विनय कुमार व सावंत तथा स्कोरर की भूमिका दिवाकर अवस्थी निभा रहे थे। विजेता एवं उपविजेता टीम को एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, परशुराम-लक्ष्मण संवाद से गूंज उठा मेला परिसर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म