महादेवा महोत्सव: भातखण्डे संगीत विद्यापीठ व कोमल संगीत एकेडमी के कलाकारों ने भक्ति गीतों से बांधा समां, झूमे दर्शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के सप्तरंगी मंच पर भातखण्डे संगीत विद्यापीठ व कोमल संगीत एकेडमी के सुयोग्य कलाकारों ने विविध भक्ति रस के माध्यम से अद्वितीय कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मोहित कर लिया। सबसे पहले भजन गायक अमन सोनी ने तेरी रहमतों का दरिया भजन सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसके बाद सुप्रीत श्रीवास्तव ने जय जय कारा भजन सुनाकर खूब तालियां बटोरी। अर्चना ने ओ मां तू कितनी अच्छी है, गीत सुनाया तो दर्शकों की आंखें नम हो गई। गायिका आराध्या के ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय भजन से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

सत्यवान सागर के ओ भोले बाबा, ओ भोले बाबा की स्वर लहरी दर्शकों के हृदय को छू गई। एकेडमी की प्रख्यात कलाकार प्राची पांडेय के आलीरी मोहैं, लागै वृंदावन नीको नृत्य गीत पर श्रोता झूमने लगे। अनेक कलाओं से परिपूर्ण रिया श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक मंच पर भक्ति रस से ओतप्रोत भोजपुरी बोल बम के नारा बा गाया।

निर्देशक श्री सिंह ने बंशी वारे ने घेर लई ब्रज का रसिया, ब्रज का रसिया,चेल्ला बना ले न, आदि राधा कृष्ण के मधुरमिल के गीत गाए। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने बहुत ही शानदार तरीके से किया।

यह भी पढ़ें: रायबरेली एम्स पूर्ण क्षमता के साथ नहीं हो रहा संचालित, निकाली जा रही व्यक्तिगत ईर्ष्या: प्रमोद तिवारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा