श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार देने में लक्ष्य से आगे बढ़कर कार्य कर रहा है यूपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। ग्राम्य विकास विभाग में मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारकों को रोजगार दिए जाने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है । एक तरफ जहां श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार देने की व्यवस्था की गई है, वहीं श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान उन्हें बी सी सखियों के माध्यम से कार्य स्थल पर ही कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
ग्राम्य विकास विभाग के मुताबिक मनरेगा में मानव दिवस पर सृजन में उत्तर प्रदेश, देश में अग्रणी राज्यों में शामिल हैं और मानव दिवस सृजन में उत्तर प्रदेश लक्ष्य से आगे बढ़कर कार्य कर रहा है,। मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 मे प्रदेश के लिए रोजगार सृजन के लिए वार्षिक भौतिक लक्ष्य 2100 लाख मानव दिवस रखा गया था, जिसे प्रदेश की प्रगति के दृष्टिगत ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने बढ़ाकर 2500 लाख मानव दिवस निर्धारित किया गया ।
प्रदेश ने यह लक्ष्य भी बीते माह नवम्बर में ही पूर्ण कर लिया है और प्रदेश में 61.38 लाख ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए 2629.64 लाख मानव दिवस सृजित कर लिये गये हैं।नवाचार में एन आर एल एम की बीसी सखियों के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों को मनरेगा कार्य स्थल, पंचायत भवन व उनके आवासों पर मजदूरी का भुगतान कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार