बाराबंकी: कलर्स ऑफ इंडिया के लय में दिखी संपूर्ण भारत की सुरताल, विभिन्न प्रांतों के नृत्य पर रीझे शिव भक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, बाराबंकी। कलर्स ऑफ इंडिया के कलाकारों ने  देश के विभिन्न प्रांतो के संस्कृति को गीत व नृत्य के माध्यम से महादेवा महोत्सव में चार चांद लगा दिया। उन्होंने अपने इस कार्यक्रम से दर्शकों को पूरे भारत का भ्रमण कराया। टीम के कलाकारों नाम ने महाराष्ट्र का साता लाजा फुलझड़ी, माना रोको नो पाओ न गाने पर सामूहिक नृत्य किया।

Untitled-35 copy

इसके बाद ग्रुप नृत्य के माध्यम से हरियाणा का परिदृश्य दिखाया। चेत की चेतवाल उत्तराखंड के गाने पर सामूहिक नृत्य दिखाकर खूब तालिया बटोरी। जब उन्होंने पंजाबी मुटियार गाने पर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया तो दर्शक थिरकने लगे। राजस्थान का घूमर माथे साजे बोरला  गाने पर तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद गुजरात का गरवा, रमती आवे, गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया।

Untitled-36 copy

तत्पश्चात उन्होंने असम और तमिलनाडु के कोल्टम व शास्त्रीय नृत्य भरत नाट्यम को दर्शकों  के सामने पेश किया। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की मशहूर ब्रिज होली की मशहूर ब्रज की होली, राधा कृष्ण व मयूर के सामूहिक नृत्य पर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। लोक नृत्य के इस कार्यक्रम में कलाकार वर्षा, अंशिका इशिका वंशिका लतिका विवांता परी आकर्षि यशवी जीतू लवकुश आयुष वंश मधु करन आदि ने निधि तिवारी के निर्देशन में मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़: अब पासपोर्ट के लिए उप डाकघर में भी होंगे आवेदन, जनता को मिलेगी बड़ी सहूलियत

संबंधित समाचार