रायबरेली : उपेक्षा का शिकार बना प्राथमिक विद्यालय, जर्जर भवन से हो सकता है बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतांव/ रायबरेली, अमृत विचार। ब्लॉक क्षेत्र की ओनई पहाड़पुर ग्राम पंचायत के ओनई गांव का प्राथमिक विद्यालय जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते छुट्टा मवेशियों की आरामगाह बन चुका है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष पटेल द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों और ग्राम प्रधान को विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद, जिम्मेदार किसी अनहोनी का इन्तजार कर रहे हैं।
 
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष पटेल के अनुसार वर्ष 2016 में प्राथमिक विद्यालय ओनई पहाड़पुर में उनकी तैनाती हुई थी। विद्यालय प्रांगण में ही एक अतिप्राचीन विशालकाय  राजशी द्वार स्थित है। उचित रख रखाव के अभाव में द्वार अत्यन्त जर्जर हो चुका है। विद्यालय के बच्चे इसी द्वार के आस-पास खेलते हैं। यदि यह जर्जर द्वार गिरा तो एक बड़ा हादसा हो सकता है। 

प्रधानाचार्य वर्षों से ग्राम प्रधान और विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते आ रहे है लेकिन अभी तक किसी ने समस्या के निवारण हेतु कोई प्रयास नही किया। विगत करीब दो वर्षों से विद्यालय की उत्तरी और दक्षिणी बाउण्ड्रीवाल टूटी पड़ी है। जिस कारण विद्यालय परिसर छुट्टा मवेशियों की आरामगाह बन चुका है। सुबह विद्यालय खुलने पर पूरा परिसर गन्दगी से पटा मिलता है। सफाईकर्मी माया देवी महीने दो महीने में ही सफाई करने विद्यालय पहुंचती है। ऐसे में प्रधानाचार्य को मजबूर होकर दिहाड़ी मजदूर से विद्यालय परिसर की सफाई करवानी पड़ती है। वहीं छुट्टा मवेशियों का भी विद्यालय परिसर में जमावड़ा रहता है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : साइटिका के दर्द में दूरबीन विधि है कारगर, बुजुर्ग मरीजों का इलाज हुआ आसान

संबंधित समाचार