लखनऊ: जनवरी-2024 से पूरे देश में राममय माहौल बनाएगी बीजेपी, बना रही यह बड़ी रणनीति! 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 2024 के पहले चुनावी रणनीति के तहत जनवरी में बड़ा आगाज करने जा रही है। रामलला के गर्भ गृह में विराजमान होने से पहले भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में राममय का माहौल बनाएगी। 22 जनवरी को पूरे देश में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मंदिरों में रामचरितमानस, सुंदर कांड के पाठ होंगे। इसके साथ ही 10 करोड़ परिवारों में उस दिन दीपदान कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही देश के मंदिरों पर पूजा-पाठ के आयोजन का भी कार्यक्रम है। इन कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी 22-23 दिसंबर को पदाधिकारियों की एक बैठक करेगी। इस बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा। 

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि श्री रामलला के गर्भ ग्रह में विराज होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में कई कार्यक्रमो का आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयारी को लेकर भाजपा पदाधिकारियो की आगामी 22 23 दिसंबर को बैठक होगी, जिसमें रोड मैप तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित

संबंधित समाचार