राजधानी लखनऊ में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत निकाली गई यात्रा, बड़ी संख्या में जुटे अभियंता, किया जागरूक
लखनऊ। राजधानी में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत एक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में पीडब्ल्यूडी में बड़ी संख्या में अभियंता शामिल रहे। गौरतलब है कि 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न विभागों के द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। इस मौके पर लोगों को सड़क पर कैसे चला जाये इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड लखनऊ द्वारा एक यात्रा भी निकाली गई। अवध चौराहे से लोक निर्माण विभाग कार्यालय तक यह यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा निकालकर अभियंताओं ने लोगों को रोड सेफ़्टी के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
अभियंताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। लखनऊ पीडी अधिशासी अभियन्ता मनीष वर्मा के नेतृत्व में यह पूरी यात्रा निकाली गई।
यह भी पढ़ें: लखनऊ एसजीपीआई का 28वां दीक्षांत समारोह आज, 265 मेधावियों को मिलेगी उपाधि
