लखनऊ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनता दी हुई शिकायतों का निस्तारण त्वरित और समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में के भीतर करना सुनिश्चित करें। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराएं। 

इस दौरान डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नहीं है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

डीएम सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि तहसील मलिहाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 96 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 33 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें। 

उन्होंने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 46 में से 19 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 96 में से 33 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बीकेटी में 134 में से 21 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 148 में से 13 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 118 में से 24 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया।

 शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस 72, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 9, राजस्व 287, विकास 37, शिक्षा 01, समाज कल्याण 8, चिकित्सा 2, नगर निगम 00 तथा अन्य 126 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय जैन, उप जिलाधिकारी तहसील मलिहाबाद सुश्री मीनाक्षी पाण्डेय, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: छात्राओं को बांटे गए Smartfone, बोले नपा. अध्यक्ष- तकनीकी शिक्षा से जुड़कर सशक्त बनेंगी छात्राएं

संबंधित समाचार