रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कालेजों में होगा दीपोत्सव: अंकित शुक्ला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला का पहली बार जनपद आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत के बाद उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा पर कालेजों में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में संपन्न विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने के बाद शनिवार को पहली बार मिल्कीपुर क्षेत्र निवासी अंकित शुक्ला जनपद पहुंचे।

जिले की सीमा में रुदौली में शुभम तिवारी, सुधीर गुप्ता द्वारा, रौनाही टोल प्लाजा पर आशीष तिवारी, उमाशंकर सिंह, बरई खुर्द में मानवेंद्र प्रताप सिंह, त्रिमूर्ति होटल के पास शशांक सिंह विद्यार्थी व नगर सहमंत्री आदित्य, सहादतगंज में अदनान अहमद, मणीन्द्र शुक्ला, भरत श्रीवास्तव, नाका बाईपास पर कार्तिकेय पाठक, आयुष पांडेय, विश्वविद्यालय गेट पर शेषमणि, रानोपाली पर सौरभ मिश्रा व मयंक,साकेत गेट पर रत्नेश सिंह समेत अन्य ने स्वागत किया।

विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान महानगर मंत्री सत्यम दूबे, अभिषेक पांडेय, शेखर तिवारी दुर्गेश, शिवम, प्रियांशु, महेश, आशुतोष, मनीष, रचित, उत्तम, अंशिका समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: पखवाड़े भर बीतने के बाद भी फाइनल नहीं हो पाई सूची, भूखंड आवंटन में फूंक फूंक कदम बढ़ा रहा आवास विकास

संबंधित समाचार