अयोध्या: भक्तों ने रामलला को समर्पित किया हाथरस का इत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस नपा पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में ट्रस्ट को सौंपी इत्र, चंदन व ब्रज की रज

अयोध्या, अमृत विचार। हाथरस से आए राम भक्तों ने शनिवार को यहां के प्रमुख मार्गों पर जय श्रीराम का उद्घोष कर इत्र का छिड़काव किया। हाथरस नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में आए राम भक्तों ने रामलला की सेवा के लिए  इत्र, चंदन और ब्रज की रज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है। 

हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि हमारी इच्छा है कि श्रीराम जब अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हों, उसे समय इस इत्र से उनका श्रृंगार किया जाए। उन्होंने कहा कि श्री राम अयोध्या आने वाले हैं, इसलिए हमने यहां सभी प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजाई है और स्प्रे मशीन से सभी मार्गों पर इत्र का छिड़काव किया है। 

ताकि श्रीराम के आगमन से पहले से ही अयोध्या महकने लगे। हम इत्र के साथ ही चंदन और ब्रज की रज भी लेकर आए हैं जिसे हमने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के माध्यम से रामलला को समर्पित किया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: छात्राओं को बांटे गए Smartfone, बोले नपा. अध्यक्ष- तकनीकी शिक्षा से जुड़कर सशक्त बनेंगी छात्राएं

संबंधित समाचार