बच्चों को अंग्रेजी के साथ दें मातृभाषा की शिक्षा: सुरेश्वर सिंह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के किसान डिग्री कॉलेज में शनिवार को पूर्व छात्र समागम का आयोजन हुआ। भाजपा विधायक और समिति अध्यक्ष सुरेश्वर ने कहा कि इतिहास में बाबर व अकबर आदि आक्राताओं की कहानी पढ़ने के बजाए अगर इतिहास ही पढ़ना है, तो रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रेशेखर आजाद आदि का इतिहास पढ़ें। बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा देने के साथ उनको अपनी मातृभाषा की शिक्षा प्रदान करें। तभी देश का चौमुखी विकास संभव है।

Untitled-27 copy

किसान पीजी कालेज के सभागार में शनिवार को पंचम पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि व महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष व पूर्व जटाशंकर सिंह, सचिव मेजर डा.एसपी सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा नेता अवधेश सिंह, ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर कालेज की छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि आज इतिहास में लोग बाबर, अकबर जैसे आक्रांताओं को प्ए़ते हैं, उन्होंने कहा कि अगर पढ़ना ही है, तो रानीलक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आजाद, महाराजा सुहेलदेव, बलभद्र सिंह आदि देश के महापुरुषों का इतिहास पढ़ें।

विधायक महसी ने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि आज अभिभावक अपने बच्चों को इंगलिश मीडियम से पढ़ाने को लेकर काफी उत्साहित है, इंगलिश मीडियम में पढ़ना कोई बुराई नहीं हैं, लेकिन अभिभावकों को चाहिए अपने बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा के साथ हमारे देश की मातृभाषा हिंदी की शिक्षा को ज्ञान भी अवश्य कराएं। बच्चों में जब तक अपने मातृभाषा का ज्ञान नहीं होगा, तब तक देश चौमुखी विकास की ओर नहीं बढ़ सकेगा।

विधायक सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरीमाता मंदिर मंदिर स्थित सरयू नदी की साफ-सफाई कराकर प्रतिदिन सरयू माता की आरती कराने को कहा है। कार्यक्रम के दौरान कालेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डा.एसपी सिंह ने कालेज की स्थापना वर्ष 1960 से अब तक के सफर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 110 छात्रों से शुरू हुआ महाविद्यालय आज 13 हजार छात्रों को कई विषयों में शिक्षा प्रदान कर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालयों में की श्रृंखला में अपना स्थान बना लिया है।

उन्होनें कहा कि महाविद्यालय आज ए ग्रेड की श्रेणी में है। कार्यक्रम को सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अजीतप्रताप सिंह, अजय त्रिपाठी ने सबोधित करते हुए महाविद्यालय में पर्यटन, विधि पत्रकारिता व कृषि विषय पर भी कक्षाओं के संचालन पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य विनय सक्सेना, गंगोत्रीप्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद उस्मान, डा.सत्यदेव सिंह, मोहम्मद अब्दुल्ला, निशंक त्रिपाठी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह अज्जू, श्यामजी त्रिपाठी, अजय सिंह अन्नू, पवन जायसवाल, संतोष त्रिपाठी, ओमप्रकाश शुक्ला, डिंपल जैन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्री ने ओटीएस, आरडीएसएस, बिजनेस प्लान को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

संबंधित समाचार