बैकफुट पर लखनऊ विश्वविद्यालय ,छात्रों की भूख हड़ताल समाप्त, जारी होंगे एडमिट कार्ड, होगी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


अमृत विचार लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में एडमिट कार्ड न जारी होने और परीक्षा से वंचित किए जाने वाले छात्रों की भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। भूख हड़ताल पर बैठने वाले छात्रों की हालत बिगड़ती देख विश्वविद्यालय प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। छात्रों की मांगे मान ली गई हैं और कुलपति की ओर से परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा कराये जाने का आवश्वासन दे दिया गया है।

इस बारे में धरने पर बैठने वाले छात्रों की ओर से बताया गया कि उनकी मांगो को मान लिया गया है। बता दें कि इससे पहले छात्रों का कहना था कि यदि उनका एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा नहीं कराई गई तो वह भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में छात्र  विंध्यवासिनी शुक्ला , प्रिंस कुमार ,मंगेश यादव ,आलोक मिश्रा ,आकाश देव पांडेय ,उत्कर्ष तिवारी ,रितिक राय ,प्रसन्न शुक्ला ,शशि प्रकाश मिश्रा शामिल थे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना था कि उन्हीं छात्रों के एडमिट कार्ड रोके गये जिनकी क्लास में उपस्थिति की कम है। लेकिन अब विश्वविद्यालय परीक्षा कराये जाने के लिए तैयार है।  

ये भी पढ़े:- शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए खेलना जरूरी, स्कूली नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, मंत्री गुलाब देवी ने बच्चों का बढ़ाया हौसला

संबंधित समाचार