लखनऊ रेजीडेंसी लेसा में तैनात अधिशासी अभियंता पर महिला कर्मचारी से अश्लीलता करने का शिकायती पत्र हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ के एक अधिशासी अभियंता पर कार्यालय में महिला संविदा कर्मचारी के साथ अश्लीलता करने का शिकायती पत्र शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह शिकायती पत्र विद्युत नगरीय वितरण खंड रेजीडेंसी लेसा सिस गोमती की सभी कर्मचारीगण की ओर से चेयरमैन, उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन को पत्र लिखकर किया गया है, लेकिन अमृत विचार इस पत्र की पुष्टि नहीं करता है।

Untitled

पत्र को बकायदा स्पीड पोस्ट के माध्यम से पावर कार्पोरेशन अध्यक्ष के कार्यालय के नाम भेजा गया है। पत्र में कर्मचारियों की तरफ से आरोप है कि अधिशाषी अभियंता महिला संविदा कर्मचारी के साथ उर्जा विभाग के सरकारी कार्यालय में आये दिन सार्वजनिक अश्लीलता करते हैं।

अभियंता के इस अनैतिक कृत्य से कार्यालय में अन्य महिला कर्मचारियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शर्मिन्दगी के चलते अन्य महिला कर्मचारी कार्यालय में अपना निर्वहन करने में असमर्थता जता रही हैं। कर्मचारियों ने यूपी पावर कारपोरेशन अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र में एक महिला संविदा कर्मी के साथ कार्यालय में अश्लील कार्य करने का आरोप है। महिला कर्मी के अधिशाषी अभियंता के साथ नजदीकी होने के कारण अन्य कर्मीयो से अभद्रता करने का भी आरोप है। शिकायती पत्र में अधिशाषी अभियंता के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा के सजायाफ्ता विधायक की सदस्यता रद्द ने होने पर अखिलेश ने उठाया सवाल, कहा- जनता पूछ रही है, बुलडोज़र की कार्रवाई आज होगी या कल?

संबंधित समाचार