लखनऊ: रोडवेज बस से टकराया तेज रफ्तार डम्पर, चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। काकोरी थानाक्षेत्र अन्तर्गत हरदोई रोड़ पर बुधड़िया गांव के समीप शनिवार को गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रोडवेज बस को सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद बस सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस चालक जख्मी हो गया, तो वहीं बस में मौजूद कई यात्री आंशिक तौर जख्मी हो गए।

काकोरी प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे कैसरबाग से हरदोई डिपो परिवहन निगम की बस तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई। परिचालक आलोक मिश्र ने बताया कि बस में कुल 40 यात्री सवार थे।  बताया कि लखनऊ-हरदोई मार्ग के समीप बुधड़ियां गांव के समीप विपरीत दिशा से बालू से ओवरलोड डंपर ने सामने से टक्कर मार दी थी।

इसके बाद बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हरदोई जनपद के सांडी निवासी बस चालक अनुज कुमार रुप से घायल  हो गया। सूत्रों की मानें तो इस दुर्घटना में यात्री नफीस, पवन सिंह समेत आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग आंशिक रुप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद यात्री शोर मचाते हुए बस से बाहर की तरफ निकले। तभी डंपर चालक घटनास्थल से डंपर छोड़ भाग निकला।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक समेत यात्रियों को नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया। प्राथमिकी उपचार के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से हरदोई भेजा गया। हालांकि, परिचालक आलोक मिश्र ने डंपर चालक के खिलाफ काकोरी थाने में लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची।

यह भी पढ़ें:-लीड्स 2023 सर्वे में UP ने फिर मारी बाजी, लगातार दूसरे साल भी बना अचीवर प्रदेश, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जारी रिपोर्ट

संबंधित समाचार