प्रयागराज: कान्हा गौशाला में गोवंशों की स्थिति बदतर, सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। कान्हा गौशाला जनवा शंकरगढ़ में मवेशियों की स्थिति बदतर है। डेढ़ दर्जन से अधिक पशु मरणासन्न हैं। गौशाला की हालत पता चलते ही सपाई वहां पहुंचे और हालात देखकर धरना प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी होते ही अधिकारी भी हरकत में आए और पर पहुंचकर पड़ताल की। 

नगर निगम प्रयागराज से पशुओं को लाकर शंकरगढ़ स्थित कान्हा गौशाला में छोड़ा जाता है, लेकिन जब शनिवार को पशुपालन के लोग अपने जानवर को देखने आये तो यहां डेढ़ दर्जन से अधिक गाय मरने की अवस्था में थीं। जब जिम्मेदार अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो कोई ढंग से उतर नहीं दे पाया।

इसकी जानकारी पाकर शहर उत्तरी से विधायक प्रत्याशी संदीप यादव, लाल साहब यादव, मुलायम यादव, राज करन सिंह, सूरज यादव,  संजय सिंह तोमर आदि वहां पहुंच गए और गौशाला की स्थिति देख दुख जताया। वह सभी धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। 

मामला तूल पकड़ा तो बाद में अपर नगर आयुक्त और पशुधन अधिकारी वहां पहुंचे और निरीक्षण किया। संदीप यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि यहां इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे चार पशुओं की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सुधारने की बात कही है।

क्या बोले अधिकारी...
गौशाले में कोई जानवर नहीं मरें हैं। आज प्रयागराज में अभियान चलाया गया था, जिसको लेकर यह सब गलत प्रचार किया गया। मौके पर सभी नेताओ के साथ निरीक्षण किया गया। एक भी पशु मृत नहीं मिला। वहां पर अस्पताल है, जहां बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा था...अपर नगर आयुक्त अरविंद राय।

यह भी पढ़ें:-लीड्स 2023 सर्वे में UP ने फिर मारी बाजी, लगातार दूसरे साल भी बना अचीवर प्रदेश, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जारी रिपोर्ट

 

संबंधित समाचार