मथुरा: निधिवन और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को बड़ी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर रविवार की भोर से ही वृंदावन में उल्लास छाया है। आराध्य की निधिवन राज मंदिर स्तिथ  प्राक्टयस्थली पर भोर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। ठीक 5 बजे सेवायत भिक्की गोस्वामी के सान्निध्य में वैदिक आचार्यों द्वारा उच्चरित वैदिक ऋचाओं के साथ बांकेबिहारी की प्राक्टयस्थली का दुग्धाभिषेक शुरू हुआ तो मंदिर परिसर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। 

निधिवन की निकुंजों के मध्य प्राकाट्यस्थली के दर्शन को भक्तों में उत्साह देखते बन रहा था। आराध्य की प्राकाट्यस्थली का सेवायतों ने 5 कुंतल दूध, दही, घी, शर्करा, बुरा व जड़ीबूटियों से महाभिषेक किया और आरती उतारी। तो मंदिर में मौजूद हजारों भक्तों ने आज बधाई निधिवन में जन्में बांकेबिहारी निधिवन में..। बधाई है, बधाई है बांकेबिहारी जी बधाई है.. और कुंजबिहारी श्रीहरिदास.. की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो उठा। करीब एक घण्टे चले महाभिषेक के बाद शुरू हुआ बधाई का सिलसिला। मंदिर में बधाई गायन और बांकेबिहारी के जन्मोत्सव की खुशी में भक्तों ने जमकर धमाल मचाया।

ये भी पढ़ें- मथुरा: अंनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा टेंपो, एक श्रद्धालु की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार