बदायूं: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और पांच साल की बच्ची की मौत
थाना जरीफनगर और कादरचौक क्षेत्र में रविवार को हुए हादसे
कादरचौक/जरीफनगर,अमृत विचार : थाना जरीफनगर, कादरचौक क्षेत्र में सड़क हादसे हुए। जिसमें एक वृद्ध महिला, पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना जरीफनगर के गांव ढेल निवासी चमेली देवी पत्नी पान सिंह पास के गांव सोन गई थीं।
काम पूरा होने के बाद वह लौटकर घर जा रही थीं। वह पैदल चलते थक गईं तो सड़क किनारे जाकर बैठ गईं।इसी दौरान एक प्राइवेट बस पहुंची। और सड़क किनारे चमेली देवी पर चढ़ गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने उनकी परिजनों को सूचना दी। परिजन विलाप करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस भी आई। परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।
थाना कादरचौक क्षेत्र में उझानी से भदरौल मार्ग पर गांव श्रीनगला के पास हादसा हुआ। गांव निवासी अजब सिंह की पांच साल की बेटी नित्या सड़क पार करके चाचा के घर जा रही थी। एक तेज रफ्तार टेंपो आया। नित्या को रौंद दिया और बच्ची के ऊपर पलट गया। ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। टेंपो सीधा करके बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टेंपो को चालक समेत थाने ले आई। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें - बदायूं: अब गावों में रातों को गश्त करेंगे चौकीदार, गतिविधियों से पुलिस को करेंगे आगाह
