डा.रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा, हैं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से आज इस्तीफा दे दिया। डा.सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को भेजे इस्तीफे में कहा हैं कि पार्टी द्वारा उन्हे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर नामित किया गया हैं,इस कारण वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नही रह सकते।उन्होने पत्र की प्रति राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.सन्तोष को भी प्रेषित की हैं।

डा.सिंह ने आज ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।उन्हे इसके लिए विरोधी दल कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त है। राज्य के लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहे डा.सिंह को 2018 में राज्य में विधानसभा चुनावों में मिली शिकस्त के कुछ दिनों बाद ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया था।पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने उन्हे अपने दूसरे कार्यकाल में भी इस पद पर बरकरार रखा था।

ये भी पढ़ें - महबूबा मुफ्ती ने कहा- अनुच्छेद 370 पर SC का फैसला ‘भगवान का फैसला नहीं’

संबंधित समाचार