रायबरेली : देहरादून की कंपनी के 50 लाख रुपये गबन करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। देहरादून में एक कंपनी के 50 लाख रुपये गबन करने के मामले में रायबरेली और देहरादून पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में भदोखर की भेलपुर पुलिया के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार लाख रुपया भी बरामद किया गया। वहीं एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। 

थाना पटेल नगर जनपद देहरादून  उत्तराखण्ड में सरकारी धन गबन के मामले में अंकित यादव पुत्र शत्रुहन लाल यादव निवासी पूरे धनऊ थाना डीह, शिवम पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी ग्राम जनसेरा साई थाना भदोखर, प्रवीन मौर्या पुत्र गयादीन मौर्या निवासी भेदपुर थाना भदोखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को भदोखर और देहरादून पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर भेदपुर नहर पुलिया के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को रायबेरली से ट्रांजिट रिमाण्ड पर उत्तराखण्ड पुलिस लेकर गयी है।

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया कि 4 साथियों के साथ मिलकर  2 अगस्त 2023 से 23 अक्टूबर 2023 के बीच में कई बार में सीएमएस कम्पनी देहरादून के पटेलनगर स्थित रिसाइकलर से लगभग 50 लाख रुपये गायब किये थे और उन सभी के हिस्से में करीब 7-7 लाख रुपये आये थे। जो रकम पुलिस द्वारा बरामद की है यह उसी से संबंधित है और शेष रकम उन्होंने खर्च कर दी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक  राजेश कुमार सिंह थाना भदोखर, उप निरीक्षक अजीत प्रताप थाना भदोखर, उप निरीक्षक  महावीर सिंह थाना पटेलनगर जनपद देहरादून राज्य उत्तराखण्ड, मुख्य आरक्षी  मनोज कुमार थाना पटेलनगर जनपद देहरादून राज्य उत्तराखण्ड, आरक्षी चन्दन प्रसाद थाना पटेलनगर जनपद देहरादून, आरक्षी मान सिंह थाना पटेलनगर जनपद देहरादून व आरक्षी  रामनरेश भदोखर रायबरेली शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर कराची में जहर दिए जाने का दावा

संबंधित समाचार