बरेली: छह माह तक भाभी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा ममेरा देवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला ने अपने ममेरे देवर पर छह माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किसी तरह चुगंल से छूटकर वह ससुराल पहुंची तो उसे भगा दिया गया। थाने जाकर पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में पेश होकर शिकायत की। …

बरेली, अमृत विचार। महिला ने अपने ममेरे देवर पर छह माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किसी तरह चुगंल से छूटकर वह ससुराल पहुंची तो उसे भगा दिया गया। थाने जाकर पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में पेश होकर शिकायत की। शिकायत के बाद एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

क्योलड़िया क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह पांच साल पहले हाफिजगंज के एक गांव के रहने वाले युवक से हुआ था। विवाह के बाद उसे पता लगा कि पति का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं है। इसके बाद भी वह ससुराल में रहती रही। भोजीपुरा निवासी ममेरा ससुर विवाहिता को अपने घर में रखना चाहता था।

ममेरे देवर भी शादी के बाद से विवाहिता पर गलत नजर रखता था। एक दिन ममेरा ससुर विवाहिता को अपने घर भोजीपुरा ले गया। आरोप है कि यहां ममेरे देवर ने उसे बंधक बना लिया। बंधक बनाकर वह उसके साथ छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती।

2 अगस्त को विवाहिता किसी तरह वहां से निकलकर ससुराल पहुंची। लेकिन ससुराल वालों ने उसकी एक न सुनी और भगा दिया। विवाहिता मायके गई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। मायके वालों ने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद विवाहिता शुक्रवार एसएसपी आफिस गई और शिकायत की।

संबंधित समाचार