हल्द्वानी: बदेलगा मौसम, 23 दिसंबर से बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में जल्द ही मौसम बदलने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो सकती है और साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। 

इन दिनों राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हल्द्वानी में दोपहर के समय चटक धूप निकल रही लेकिन बाकी के समय ठंड बढ़ रही है। अपरान्ह होते ही ठंड में इजाफा हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम है।

मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा है। रात के समय मैदानी इलाकों में पारा पहाड़ के मुकाबले और नीचे गिर रहा है। इधर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने रविवार को अपने बुलेटिन में कहा कि 23 दिसंबर से राज्य में मौसम परिवर्तन होने के अनुमान हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो सकती है और साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर बारिश होती है तो यह फसलों के लिए काफी लाभदायक रहेगा।

संबंधित समाचार