अयोध्या : राम बारात देखकर लौट रही फौजी की पत्नी से छिनैती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने फौजी की पत्नी का पर्स छीन लिया और मौके से भाग निकले। महिला राम बारात देखकर देर रात अपनी पुत्री के साथ वापस घर लौट रही थी। पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। 

पुलिस को दी गई शिकायत में पूर्व फौजी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रामघाट स्थित रसिक निवास का हाता निवासी महेश तिवारी का कहना है कि रामनगरी में आयोजित राम विवाह को लेकर रविवार की शाम उनकी पत्नी रेनू तिवारी और पुत्री खुशी राम बारात देखने गई थीं। देर रात दोनों हनुमानगढ़ी चौराहे के रास्ते वापस घर को आ रही थी। पत्नी और पुत्री रायगंज क्षेत्र स्थित राघव मंदिर के सामने पहुंची ही थीं कि पीछे से आए अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने झपट्टा मार पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग निकले। पर्स में पांच हजार रुपए,चांदी की अंगूठी और अन्य सामान रखा था। उनका कहना है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। खास बात यह है यह घटना चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच हुई है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: निरीक्षक देवेंद्र को आरजेबी और लालचंद को बीकापुर की कमान

संबंधित समाचार