बरेली: थानेदार नहीं लिख रहे दुष्कर्म और छेड़खानी की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कप्तान के आदेश के बाद भी थानों की पुलिस दुष्कर्म और छेड़खानी की रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। इज्जतनगर और सुभाष नगर की दो महिलाओं ने एसएसपी के यहां शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। शुक्रवार को इज्जतनगर की रहने वाली महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की …

बरेली, अमृत विचार। कप्तान के आदेश के बाद भी थानों की पुलिस दुष्कर्म और छेड़खानी की रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। इज्जतनगर और सुभाष नगर की दो महिलाओं ने एसएसपी के यहां शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

शुक्रवार को इज्जतनगर की रहने वाली महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की कि 30 अगस्त को उसके साथ कृष्णा नगर निवासी युवक ने दुष्कर्म किया था। जब उसने शोर मचाया तो उसे कमरे में बंद कर दिया और पुलिस से शिकायत करने की बात पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

आरोप है कि 24 सितंबर को जब वह बाजार जा रही थी तो कुछ लोगों ने उसका पीछा किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी पीड़िता सुभाषनगर की रहने वाली है। वह भी शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है।

18 सितंबर को उसने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला जब पति के साथ चौकी में शिकायत करने जा रही थी तो उसे रास्ते में घेर लिया गया।

आरोपी ने महिला के पति पर फरसे से हमला कर दिया। दोनों महिलाओं ने थाने में इसकी इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।

संबंधित समाचार