रायबरेली : खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जगतपुर / रायबरेली, अमृत विचार। जिगना रामगढ़ दौलतपुर संपर्क मार्ग अत्यंत बदहाल है। सड़क में गड्ढे है। या गड्ढे में सड़क पता ही नहीं चलता प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़क पास होने के बावजूद निर्माण कार्य में हो रही लेटलतीफी से नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या क्षेत्रीय लोगों ने जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना के नेतृत्व में जिंगना कोल्ड स्टोर के पास विरोध प्रदर्शन किया।
प्रधानमन्त्री सड़क योजना से एफडीआर तकनीक से जगतपुर ऊंचाहार राष्ट्रीय राजमार्ग के टी 4 जिंगना से रामगढ़ टिकरिया से दौलतपुर तक सड़क का निर्माण कार्य होना है। इसके लिए एक वर्ष को टेंडर आवंटित हो चुका है। टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने जुलाई माह में मिट्टी का काम कर दिया और 100 मीटर टेस्टिंग पैक भी बना दिया उसके बाद से ठेकेदार गायब हो गए हैं। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर पूरे गौतम पूरे देवउ मती का पुरवा, पूरे सेमान रामगढ़ पूरे केसरी पूरे तिवारी सहित एक दर्जन गांव के हजारों लोगों का रोज आवागन होता है।
इस संबंध में कई बार धरना प्रदर्शन हुए कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से मुलाकात की गई लेकिन सड़क ज्यों की त्यो पड़ी है। परेशानियों से आजिज ग्रामीणों ने जिंगना कोल्ड स्टोर के पास भारी संख्या में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें -अदालत पहुंची एएसआई टीम, आज जमा कर सकती है ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट
