संभल : महायज्ञ में आहुतियां देकर की विश्व कल्याण की कामना, भजनों से भक्तिमय बना माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जनपद में गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव दिनौरा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित हुए 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। इस बीच भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

गांव दिनौरा में 108 कुंडीय महायज्ञ से पूर्व रविवार को चार कलश यात्रा निकाली गई थीं। जिसमें बड़ी तादाद में महिलाओं ने हिस्सा लिया था। सोमवार को कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह आठ बजे शांतिकुंज के टोली नायक योगेश शर्मा की टोली ने महाकाली, महालक्ष्मी एवं सरस्वती के स्वरूप में मां गायत्री का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद महायज्ञ में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।

ये भी पढ़ें : संभल : खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एसपी ने किया उत्साहवर्धन

संबंधित समाचार