बहराइच: शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को बनाएं मजबूत, छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मतदान जागरूकता अभियान में बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता के साथ निकाली रैली 

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा मतदान जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत नोडल व पर्यवेक्षक  वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में मतदान जागरुकता रैली निकाली गई तथा कालेज परिसर के अंतर्गत छात्रों एवं छात्राओं द्वारा स्लोगन रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद, निबन्ध, नुक्कड़, कार्ड-पोस्टर, मतदान जागरुकता सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम करके अधिक से अधिक मतदान करने की लोगों से अपील की गयी।

मुख्य पर्यवेक्षक नोडल प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं शिक्षकों व उपस्थित अभिभावकों  से अपील किया कि जिन छात्रों की उम्र 18 वर्ष हो रही है वे सभी छात्र-छात्राएं मतदाता सूची में अपना नाम बढ़ाएं और साथ ही साथ जब मतदान हो तब शत - प्रतिशत मतदान कर अच्छे लोकतंत्र का भागीदारी बने।

03

कार्यक्रम को प्राचार्य गिरजा शंकर पांडेय, उपप्रधानाचार्य गिरवर प्रसाद त्रिपाठी, एआरपी राजेश कुमार मिश्रा, शिक्षक  अरुण कुमार सिंह, अमर बहादुर पटेल,  शमशेर बहादुर सिंह, राजेश चौबे ,मिथिलेश कुमार, राजेश यादव एवं शिवकुमार यादव आदि  उपस्थित रहे तथा मतदान में शत प्रतिशत हिस्सा लेकर राष्ट्र गौरव का सम्मान करने की प्रेरणा दी। स्वीप कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्रा अभिभावक तथा स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें;-Allahabad High Court: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार