अयोध्या: राम विवाह महोत्सव का हुआ समापन, बोले चंपत राय- साकार हो रही रामराज्य की कल्पना
पूरा बाजार/अयोध्या, अमृत विचार। सरायरासी में राम विवाह महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। समापन जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व उनके पति आलोक कुमार सिंह रोहित ने कराया। मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्व स्तरीय नगर बनाकर राम राज्य की कल्पना को साकार करने का सरकार का संकल्प अब फलीभूत हो रहा है।
कार्यक्रम में एमएलसी हरिओम पांडे, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक शोभा सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, पूर्व महानगर मंत्री स्वाति सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल सहित कई मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें;-Allahabad High Court: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में फैसला सुरक्षित
