मीरजापुर: 27.5 लाख रुपए की हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिक्सर मशीन से कूटकर पुड़िया तैयार कर होती है सप्लाई 

मीरजापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने 2 हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹ 27.5 लाख की हेरोइन बरामद किया है। जनपद में अपराध के रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर विश्वकर्मा कॉलोनी महुवरिया से गणेश सोनकर पुत्र दयाराम सोनकर व सावित्री देवी पत्नी दयाराम सोनकर निवासीगण विश्वकर्मा कॉलोनी महुवरिया को गिरफ्तार किया गया। 

जिनके पास से कुल 275 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत ₹ 27.5 लाख) बरामद की गयी। पुलिस के मुताबिक़ पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा चोरी-छिपे जनपद के बाहर से थोक मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन लायी जाती है और उसे घर लाकर मिक्सी में कूटकर, पीसकर कर पाउडर बनाकर छोटी-छोटी पुड़िया में भरकर बिक्री की जाती है, जिससे अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

यह भी पढ़ें: SGPGI Fire: एक महीने के बच्चे की मौत पर छलका नाना का दर्द, कहा- लोग पहले अपनी जान बचाते या मेरे बच्चे की

संबंधित समाचार