बदायूं: सड़क हादसे में मारे गए बच्चों के परिजनों को सौंपी सहायता राशि के चेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपते विधायक राजीव कुमार सिंह।

दातागंज, अमृत विचार। उसावां थाना स्थित नवीगंज के निकट स्कूली बस एवं मारुति वैन के बीच हुई भीषण टक्कर में 1 वैन चालक व 4 बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। शासन द्वारा भेजी गयी एक एक लाख की सहायता राशि के चेक मृतकों के परिजनों को विधायक राजीव कुमार सिंह व एसडीएम ने आज सौंपे।

पिछले दिनों नवीगंज क्षेत्र में स्कूली बस और मारुति वैन के बीच टक्कर हो गयी थी, जिसमें चार स्कूली बच्चों व वैन के चालक की मौत हो गयी थी। इस हादसे में मारे गए बच्चों व वैन चालक को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने पैरवी की थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद  दिलाने की मांग की थी। विधायक राजीव कुमार सिंह की मांग स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सभी मृतकों को एक एक लाख की सहायता राशि स्वीकृत कर दी।

उक्त सहायता राशि मिल जाने के बाद सोमवार को मृतक कु. खुशी, हर्षित, ओमेंद्र, अमित व कु. कौशल्या के परिजनों को एक-एक लाख धनराशि के चेक आज क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ उनके परिजनों को तहसील सभागार में वितरित किए । साथ ही सर्दी का प्रकोप बढ़ने के कारण उन्हें एक-एक कम्बल का जोड़ा भी वितरित किया।

इस अवसर पर तहसीलदार एस.के.शर्मा, भाजपा आईटी विभाग जिला सह संयोजक देवेश तोमर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आशा दीक्षित, शैलेन्द्र सिंह तोमर एडवोकेट, लोकेश रंजन सभासद, ग्रीशपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बकाया भत्ते के लिए नहीं भटकेंगे इंटर कॉलेजों के शिक्षक-कर्मचारी 

संबंधित समाचार