प्रयागराज: नवाबगंज में हाइवे पर धू-धूकर जला ट्रक, भीषण आग में जिंदा जले ड्राइवर-खलासी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थरवई, प्रयागराज। हरियाणा से माल लादकर कोलकाता जा रहे ट्रक में सोमवार देर शाम प्रयागराज-नवाबगंज में हाइवे से गुजरते समय अचानक आग भड़क गयी। कोखराज हंडिया फोरलेन बाईपास पर नवाबगंज इलाके में आग से घिरा ट्रक गऊघाट गांव के सामने पलट गया। ग्रामीणों से खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर स्टेशन को सूचना दी।

मौके पर पहुंची  फायर ब्रिगेड टीम ने आकर ने को बुझाई। नवाबगंज पुलिस ने बताया कि पलटे ट्रक के केबिन में एक शव मिला है। दिल्ली में समयपुर बादली निवासी ट्रक मालिक गुरुवींद्र से पुलिस ने फोन पर बात की है। उसने बताया कि ट्रक फरीदाबाद से प्लास्टिक दाना समेत अन्य माल लादकर कोलकाता जा रहा था। बरामद जला शव किसका है, फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो सका है।

ट्रक के ड्राइवर और खलासी दोनों के जिंदा जलने की बात बताई जा रही है। ट्रक ड्राइवर अनवीश कन्नौज के छिबरामऊ का रहने वाला था, जबकि खलासी का नाम अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाकी जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मीरजापुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल

संबंधित समाचार